रोहतक में गुरुवार शाम से देर रात सात गांवों में आग लगने से गेहूं की सैकड़ों एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई। परेशान ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। फायर ब्रिगेड के मुताबिक गुरुवार शाम को तेज हवा चलने के साथ ही अलग-अलग गांवों से आग लगने की सूचनाएं आने लगीं।