योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से दयानंद महाविद्यालय में पांचवीं जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित की गई। चैंपियनशिप का शुभारंभ लुवास से वीसी डॉ. विनोद कुमार ने किया। विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वीसी डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से युवाओं और बच्चों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। प्रतियोगिता के परिणाम में जूनियर वर्ग में लड़कियों में सुपाइन इंडिविजुअल इवेंट में हिमांशी प्रथम और पार्विंदर द्वितीय रही। इसी प्रकार बैक बेंड इंडिविजुअल इवेंट में सान्वी सिंह प्रथम रही। हैंड बैलेंस इंडिविजुअल इवेंट में काश्वी ने मारी बाजी। वहीं, ट्विस्टिंग बॉडी इंडिविजुअल इवेंट में हिमांशी प्रथम और सान्वी सिंह द्वितीय स्थान पर रही। लेग बैलेंस इंडिविजुअल इवेंट में सान्वी ने बाजी मारी। फॉरवर्ड बेंड इंडिविजुअल इवेंट में मानवी व्यास प्रथम, हिमांशी द्वितीय और परविंदर तृतीय स्थान पर रही।