योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित 5वीं जिला योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप-2025 का भव्य शुभारंभ शनिवार को डीएन कॉलेज में मेयर प्रवीण पोपली ने दीप जलाकर किया। संघ के मिडिया डायरेक्टर सुरेंद्र हिंदुस्तानी पानू ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन लड़कों के मुकाबले कराए जा रहे हैं। संघ के मिडिया डायरेक्टर सुरेंद्र हिंदुस्तानी पानू ने बताया कि यह दो दिवसीय प्रतियोगिता ओपन चैंपियनशिप के रूप में होगी। प्रतियोगिता में 10 साल से 45 साल तक के विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता वर्ग सब-जूनियर (10+ से 14 वर्ष) जूनियर (14+ से 18 वर्ष) सीनियर (18+ से 28 वर्ष) सीनियर A (28+ से 35 वर्ष) सीनियर B (35+ से 45 वर्ष) के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में विशेष रूप से 10 इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें ट्रेडिशनल, फॉरवर्ड बेंडिंग, बैक बेंडिंग, ट्विस्टिंग बॉडी, हैंडस्टैंड, लेग बैलेंस, सुपाइन इंडिविजुअल, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर शामिल हैं। प्रत्येक प्रतिभागी इनमें से अधिकतम 4 इवेंट में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होंगे। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता 16 अगस्त को और महिला वर्ग की प्रतियोगिता 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी।