हिसार के गांव गंगवा में जोहड़ के चारों ओर किए गए अवैध कब्जों को वीरवार को हटाया गया। गांव के सरपंच भगवान दास ने जानकारी दी कि गांव के तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए अमृत सरोवर योजना के तहत बजट स्वीकृत किया गया है। इस योजना के अंतर्गत तालाब के चारों ओर फुटपाथ, बेंच और स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी। सरपंच भगवान दास ने बताया कि जोहड़ पर 4 से 5 मकान और कुछ लोगों द्वारा बनाए गए पशु बड़े अवैध रूप से स्थित थे। इन अवैध कब्जों को पुलिस की मदद से हटाया गया। अभियान के दौरान तीन जेसीबी मशीनों की सहायता से करीब 3 घंटे तक कार्रवाई चली। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।