फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: लाल झंडे लेकर पहुंचे मजदूराें ने घेरा लघु सचिवालय गेट

सीआईटीयू के बैनर तले सैकड़ों मजदूरों ने मंगलवार को लघु सचिवालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश के श्रम मंत्री ने पूरे हरियाणा में हजारों मजदूरों की लेबर कॉपी पर प्रतिबंध लगा दिया। जिस कारण मजदूर किसी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे । मजदूरों को उनकी मजदूरी से काटे गए पैसे से मिलने वाला लाभ लेने से ही रोक दिया गया है। लघु सचिवालय गेट पर प्रदर्शन करते हुए सीआईटीयू के सदस्यों ने कहा कि करीब छह महीने पहले अधिकारियों ने श्रमिकों की लेबर कापी पर रोक लगा दी। जब श्रम मंत्री अनिल विज के घेराव का किया तो उन्होंने उन्हें रोक हटा दी। करीब 45 दिन बाद श्रम मंत्री ने पूरे प्रदेश में हजारों मजदूरों की लेबर कॉपी पर रोक लगा दी। पिछले छह महीने से मजदूर इन योजनाओं से वंचित है। यह पैसा सरकार ने नहीं दिया है। मजदूर अपनी दिहाड़ी का थोड़ा थोड़ा पैसा सैस के तौर पर कटवाते हैं। जो धीरे धीरे एकत्र होकर हजारों करोड़ रुपये तक पहुंचा है। इस बजट से ही मजदूरों के लिए कुछ योजनाएं चलाई जा रही है। अब मजदूरों को इन योजनाओं का लाभ लेने से रोक दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें