फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: मनरेगा में बदलाव के विरोध में मजदूराें ने किया प्रदर्शन

मनरेगा को खत्म करने की नई व्यवस्था वीबी(जी राम जी) लागू किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय मनरेगा सहयोग मंच के सदस्यों ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिसमें मेट,मजदूर सहित अन्य लोग शामिल हुए। सभी प्रदर्शनकारियों ने 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का एलान किया। हिसार जिले के फर्स्ट और सेकंड ब्लॉक के मनरेगा मेट मजदूर बुधवार को क्रांतिमान पार्क में इकट्ठा हुए। शहर में प्रदर्शन करते हुए मंडल आयुक्त कार्यालय के माध्यम महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। हड़ताल के प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान बलराज मय्यड़ ने की। मुख्य वक्ता भारतीय किसान यूनियन अंबावता राज्य अध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा, मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अवतार सुलचानी ने कहा कि मोदी सरकार का नया कानून मजदूरों के रोजगार की गारंटी को खत्म करता हैं । फंड की उपलब्धता के आधार पर काम देने के अधिकार से मजदूरों को वंचित करती है। राजनीतिक पार्टी के केवल घड़ियाल आंसू बहा रही हैं। नहर,राजवाहे और नालों न की मिट्टी निकालना और सफाई के काम ठेकेदारों को देने की आलोचना की गई है। इसे मजदूरों के काम के अधिकार पर हमला बताया गया है। रिटायर्ड बीडीपीओ दिलबाग सिंह हुड्डा ने कहा कि मनरेगा को खत्म करने के केंद्र सरकार के आदेश को (अंबावता )यूनियन माफ नहीं करेगी मनरेगा मजदूरों के आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए लड़ाई मजबूत करेगी। पूरे साल काम,महंगाई अनुसार 700 रूपये मजदूरी नरेगा में काम करने वाले सभी कर्मचारी मेट,रोजगार सहायकों,लेखा सहायकों, एबीपीओ समेत पक्का किया जाए, केंद्र राज्य सरकार के हिस्से को 60:40 के अनुपात को बदलकर 90:10 किया जाए। बजट आधारित काम ना होकर मांग आधारित काम किया जाए,तमाम मनरेगा में काम करने वाले गरीब लोगों को आयुष्मान, रिहायशी प्लांट और मकान बना कर दिया जाए।दुर्घटना पर मौत होने के कारण आश्रितों को 25 लाख रुपए मुआवजा एक सरकारी नौकरी दी जाए। इस मौके पर जिला प्रधान बलराज मय्यड़,जिला उप प्रधान चरण सिंह बुरे,हिसार ब्लॉक प्रधान बालकिशन तलवंडी,योगेश शर्मा,गांव भगाना कमेटी के प्रधान सुरेश कुमार,सुनीता, गुड्डी सावित्री, बाला देवी मेट, नरेश कुमार मेट, सतवीर सिंह मेट ने संबोधित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें