फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: महाबीर स्टेडियम के एथलेटिक्स और बास्केटबॉल ग्राउंड में भरा पानी, अभ्यास बंद

पिछले दो दिन हुई बारिश के कारण एक बार फिर महाबीर स्टेडियम का एथलेटिक्स और बास्केटबॉल ग्राउंड में पानी भर गया। इस कारण 500 खिलाड़ियों और युवाओं का अभ्यास पूरी तरह बंद हो चुका है। मगर अभी तक खेल विभाग ने ग्राउंड से पानी निकालने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। यदि पानी निकालना शुरू किया जाए तो कम से कम दो दिन का समय लग जाएगा। हर बार बारिश में स्टेडियम के ग्राउंड में पानी भरने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ती है। मगर आज तक खेल विभाग पानी निकासी का कोई समाधान नहीं कर पाया है। समस्या का समाधान करवाने के लिए कई बार खिलाड़ी से लेकर कोच खेल विभाग के अधिकारियों के समक्ष गुहार लगा चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें