फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में संत कबीर शिक्षा समिति के 5 पदों के लिए मतदान

राजगढ़ रोड स्थित संत कबीर शिक्षा समिति धानक समाज के पांच पदों के लिए आज मतदान चल रहा है। मतदान सुबह 8:00 शुरू हुआ था जो शाम 4:00 तक चलेगा। इसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।चुनाव की पारदर्शिता के लिए पहचान पत्र और आधार कार्ड अनिवार्य किया गयाहै। निर्वाचन अधिकारी रमेश आर्य ने बताया कि संस्था से करीब 1,700 सदस्य जुड़े हैं। इनमें से 54 कॉलेजियम सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। वही मतदान करेंगे। प्रधान पद के लिए जोगीराम खुंडिया, राकेश खटक; उपप्रधान के लिए पृथ्वी सिंह मोरवाल, कमल इंदौरा; महासचिव के लिए महिपाल, रामकुमार; संयुक्त सचिव के लिए धर्मवीर तुर्किया, मुकेश कुमार और कोषाध्यक्ष के लिए तुलाराम, राधेश्याम प्रत्याशी हैं। आरओ समेत सहायक निर्वाचन अधिकारी रघुवीर सिंह जांगड़ा, राजबीर सिंह ग्रोव ने दोनों गुटों में से एक को उगता सूरज और दूसरे को कमांडर जीप चुनाव निशान दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें