फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के लिए 5 बूथों पर होगी वोटिंग

जिला बार एसोसिएशन परिसर में बुधवार 18 मार्च को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के डेलिगेट के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है । इसके लिए बार परिसर में 5 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बैलेट पेपर से वोटिंग मतदान प्रक्रिया चलेगी। कुल 3609 मतदाता अपने वोट डालेंगे। सिवानी मंडी व बरवाला के अधिवक्ता भी हिसार में अपना वोट डालेंगे। 18 मार्च को डाले गए वोटों की गणना 20 मार्च से शुरू होगी। चुनाव के चलते बुधवार को कोर्ट में वर्क सस्पेंड रहेगा और बार लाइब्रेरी भी बंद रखी जाएगी। इस बार चुनाव में कुल 157 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें हिसार जिला बार एसोसिएशन के भी कई अधिवक्ता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। खास बात यह है कि महिला अधिवक्ताओं के लिए 7 सीटें आरक्षित की गई हैं, जिससे उनकी भागीदारी और प्रतिनिधित्व को बढ़ावा मिलेगा।मतदान के लिए अधिवक्ताओं की एंट्री कोर्ट के मुख्य द्वार से ही होगी। अन्य किसी भी गेट से प्रवेश की अनुमति नहीं है.वोटर बार काउंसिल की अधिकृत मतदाता सूची में दर्ज नाम, वोटर क्रमांक और निर्धारित बूथ के आधार पर मतदान करेंगे। प्रत्येक मतदाता को एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे मान्य मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। चुनाव के दौरान सख्ती बरती जाएगी। वोट डालने वाले अधिवक्ता अपने साथ मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मतदान कक्ष के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। इसके साथ ही किसी भी मतदाता को दोबारा बैलेट पेपर नहीं दिया जाएगा और 200 गज के दायरे में चुनाव प्रचार पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। चुनाव ड्यूटी में 14 अधिवक्ताओं की तैनाती, ऑब्जर्वर भी नियुक्त निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला बार एसोसिएशन ने 14 अधिवक्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। एडवोकेट अमनदीप सिंह को बार काउंसिल आफ पंजाब एवं हरियाणा की ओर से माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। रीता रानी नागपाल व बजरंग इंदल को को-ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए अमित कुमार वर्मा, अमित सैनी जमालपुरिया, अनुराग भारद्वाज, दिनेश कुमार सिहाग, जगरूप सिंह विर्क, ममता गुर्जर, मुनीश बिश्नोई, राज कुमार कस्वां, संजीव कुमार विश्नोई, शमा मेहता और शीतल कुमार शिल्ला को चुनाव स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें