फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों और प्रशासन ने मिलकर गांव में सफाई के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नवीन शर्मा शनिवार को ढंढेरी गांव में विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में एसडीएम राजेश खोथ स्वयं सफाई करने के लिए मैदान में उतरे और ग्रामीणों के साथ कूड़ा-कचरा उठाया। गांव की गलियों, चौपालों, सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों से कचरा हटाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि म्हारी हरी-भरी हांसी अभियान के तहत पिछले वर्ष करीब पांच हजार पौधे लगाए गए थे और इस वर्ष भी पौधारोपण तथा स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। उन्होंने प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। अभियान के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, मुख्य चौपाल वाली गली, गांव की फिरनी, मुख्य चौक, रामायण वाली सड़क और जोहड़ के किनारों सहित कई सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। ग्रामीणों ने एसडीएम की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जब कोई अधिकारी स्वयं सफाई करता है तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोग भी ऐसे अभियानों से जुड़ने के लिए प्रेरित होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें