फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: 282 फीट ऊंचे टावर पर स्टंट करते हुए दिखा युवक, वीडियो हुआ वायरल

एक युवक का सैकड़ों फीट ऊंचे टावर पर स्टंट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो शहर के जिंदल टावर का बताया जा रहा है। हालांकि युवक को टावर पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वायरल हुए वीडियो में एक युवक टावर के बाहरी तरफ स्टंट करता नजर आ रहा है। युवक उस प्लेटफॉर्म पर कभी पैर के बल उल्टा लटक रहा है तो कभी बियर की बोतलों पर हाथ के बल खड़ा हो रहा है। टावर के अंदर मौजूद भीड़ इस युवक के स्टंट देख रही है। युवक को स्टंट करते देखकर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक को डायल 112 के हवाले कर दिया। युवक राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का बताया जा रहा है। युवक ने पुलिस के सामने माफी मांगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें