फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: एनएच-9 पर ढंढूर के पास 100 करोड़ रुपये से बनेंगे दो लूप, पीएमओ की रहेगी निगरानी

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से एनएच-9 पर दो लूप का निर्माण किया जाएगा। हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए यह परियोजना तैयार की गई है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री कार्यालय इस परियोजना की निगरानी करेगा। इस परियोजना पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इस परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए जमीन का भी अधिग्रहण किया जाएगा। ढंढूर के पास एनएच-9 को एनएच-52 क्रॉस करता है। यह प्वाइंट हादसों के लिहाज से संवेदनशील है। यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। इस प्वाइंट पर वाहन चालकों को गलत दिशा में भी चलना पड़ता है। इसी को देखते हुए लंबे समय से इस हादसा स्थल को खत्म करने की मांग उठाई जा रही है। चौक के दोनों बनाए जाएंगे लूप इस परियोजना के तहत एनएच-9 पर चौक के दोनों तरफ लूप का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए चौक के दोनों तरफ 4-4 स्लिप रोड बनाई जाएगी। इसके अलावा मुख्य सड़क पर दोनों तरफ वीयूपी (व्हीकुलर अंडरपास) का निर्माण किया जाएगा। लूप के आकार में स्लिप रोड के बनने से वाहन चालक आसानी से किसी भी तरफ मुड़ सकेंगे। वहीं वीयूपी की मदद से हाईवे को पार कर सकेंगे। इन लूप के बनने से इस चौक पर हादसे की संभावना नहीं रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें