फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से रेहड़ी संचालक की मौत

तिकोना पार्क के पास दीवार गिरने से रेहड़ी संचालक सोनू की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार शव का पोस्टमार्टम करवाया। वहीं मृतक का 12 वर्षीय बेटा अभय गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी की जंग लड़ रहा है। परिवार ने सरकार से मुआवजे और मृतक की पत्नी को नौकरी देने की मांग की है। सोमवार को हांसी में आई तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तिकोना पार्क के पास करीब 15 वर्षों से रोटी-सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले 40 वर्षीय सोनू अपने 12 वर्षीय बेटे अभय के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान तूफानी बारिश के बीच एक दीवार दोनों पर गिर गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पिता-पुत्र को मलबे के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अभय को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वार्ड पार्षद मीनू मोवाल ने बताया कि मृतक सोनू भाटिया कॉलोनी का निवासी था। और अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता और मृतक की पत्नी को नौकरी देने की मांग की है, ताकि परिवार का पालन-पोषण हो सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि तूफान के कारण दीवार गिरने से यह हादसा हुआ और मामले की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें