अग्रोहा क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर दुकानदारों व व्यापारियों ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ अग्रोहा चौक पर रोष प्रदर्शन कर दूसरे दिन भी धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी की जब तक पुलिस चोरों को गिरफ्तार नहीं कर लेती तब तक धरना जारी रहेगा। अग्रोहा व्यापार मंडल के प्रधान डॉ. खैमराज महता, कोषाध्यक्ष विनोद नैन, अनिल मैदान, प्रवीण चुग, केडी अग्रोहा, धर्मवीर वर्मा, राजपाल, पवन आदि व्यापारियाें व दुकानदारों ने बताया कि अग्रोहा चौक पर एक किराना की दुकान पर एक महीने पहले भी चोरी की घटना हो गईं थी जिसमे करीब साढ़े सात लाख रुपये व डीवीआर ले गए थे। अब बीती रात को भी उसी किराना की दुकान में चोरों ने दोबारा घुसने की कोशिश की। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के सामने ही चोर करीब 20 फुट ऊंची छत से कूद कर भागने में कामयाब हो गए।