चार महीने पहले लापता बेटी की तलाश की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरना दे रहे परिवार ने अब सीएम आवास तक पैदल कूच का फैसला लिया है। पीड़ित पिता सुनील सोनी ने कहा कि 10 फरवरी से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। हर जिले में विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए अंबाला में बिजली मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद चंडीगढ़ में सीएम आवास पर जाकर ज्ञापन देंगे। सीएम को अवगत कराएंगे कि उनके आदेश के एक महीने बाद भी कारवाई नहीं हुई तो अब पैदल मार्च शुरु किया था। अब या तो मेरी बेटी की तलाश कराओ या हमें इच्छा मृत्यु दिला दो।