फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार नगर निगम में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों का धरना जारी

नगर निगम में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों का धरना आज भी जारी है। कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से निगम का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है, जिससे निगम में काम के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि निगम की तरफ से एक 3 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। इस कमेटी की बैठक आज दोपहर बाद 3 बजे होगी। इस कमेटी में सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर, अतिरिक्त निगम आयुक्त, नगर पालिका कर्मचारी संघ के उप प्रधान सुरेंद्र वर्मा को शामिल किया गया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के सचिव अनिल डोली ने बताया कि आज कर्मचारियों के धरने का दूसरा दिन है। कर्मचारियों की मुख्य मांग हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देना और उन्हें जून माह का वेतन जारी करना शामिल है। सचिन ने बताया कि जब तक उनकी इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका यह धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें