राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुलखनी की छात्राओं को शुक्रवार को महिला थाने का भ्रमण किया। अमर उजाला की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत पहुंची 76 छात्राओं ने महिला थाने के बारे में पूरी जानकारी ली। महिला थाना से अनिता ने छात्राओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया। अनिता ने छात्राओं को संबोधित कराते हुए कहा कि पुलिस से डरने की बजाए उसे अपना दोस्त समझें। अगर किसी मुसीबत में फस जाएं तो सबसे पहले पुलिस को फोन करें। मदद के लिए डायल 112 नंबर को याद रखें। अगर कोई आपके साथ छेड़छाड़ कर तो डर कर चुप रहने की बजाए उसका विरोध करें। अगर आप के आसपास कहीं घरेलू हिंसा दिखे तो उसके बारे में भी पुलिस को सूचित करें।