फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: एडीसी की गाड़ी के सामने बैठ छात्राओं ने दिया धरना

शाहिल शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 06:03 PM IST

माॅडल टाऊन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में धरना दिया। छात्राओं ने एडीसी की गाड़ी के सामने बैठ कर विरोध जताया। छात्राओं ने कहा कि उनका स्कूल दो शिफ्ट में चलाया जाता है। उनको दोपहर बाद की शिफ्ट में बुलाया जाता है। उनको सुबह की शिफ्ट में पढ़ाया जाए। मॉडल टाऊन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने बताया उनके स्कूल को दो शिफ्ट में बुलाया जाता है। पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे शुरु होती है। जिसके चलते दोनों शिफ्ट के विद्यार्थियों को दिक्कत होती है। अन्य स्कूलों की तरह से ही यहां पर भी स्कूल को एक शिफ्ट में चलाया जाए। जिससे विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को परेशानी न हो। सर्दियों के दिनों में स्कूल की छुट्टी के समय तक अंधेरा हो जाता है। जिससे छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़ा होता है। अत्याधिक सर्दी में सुबह की शिफ्ट में आने वाले विद्यार्थियों को भी दिक्कतें आती हैं। छात्राओं ने डीसी अनीश यादव को अपनी शिकायत दी। जिस पर डीसी अनीश यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी को इसका समाधान निकालने के निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें