फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से हिसार के गांव धांसू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया अपराजिता कार्यक्रम

इंटरनेशनल सेल्फ डिफेंस कोच रोहताश ने कहा कि आत्मविश्वास, सतर्कता और सही समय पर लिया गया निर्णय आपको किसी भी मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकलने में सबसे बड़ी ताकत साबित होता है। मुसीबत के समय घबराने की बजाए बेहद सतर्कता से काम करें। खुद को बचाने के लिए आत्मरक्षा की टेक्निक को अपनाएं। दुश्मन पर पूरी ताकत के साथ टूट पड़ें। आप हौंसला दिखाएंगी तो दुश्मन आपको छोड़कर भागने पर मजबूर होगा। गांव धांसू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय कोच रोहताश ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की तकनीक सिखाईं। कार्यक्रम में करीब 300 छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लेकर आत्मरक्षा के गुर सीखे। छात्राओं ने इसका डेमो भी करके दिखाया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कोच रोहताश ने कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा के गुर सीखना भी बेहद जरूरी हो गया है। अगर आप खुद को सुरक्षित रखेंगी तभी आप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ पाएंगी। उन्होंनेछात्राओं को पेट और कान पर वार करने की तकनीक भी सिखाई गई। पेट पर प्रहार करने से हमला करने वाला अचानक कमजोर पड़ सकता है जबकि कान पर वार करने से उसका संतुलन बिगड़ सकता है। शरीर का संतुलन तोड़ने के लिए पैर से हल्का धक्का देने की तकनीक भी छात्राओं ने सीखी। छात्राओं को बताया कि किसी भी खतरे की स्थिति में घबराने के बजाय मानसिक रूप से मजबूत रहना और तुरंत सही निर्णय लेना बेहद जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा केवल ताकत का नहीं बल्कि समझदारी और आत्मविश्वास का विषय है। छात्राओं को आसान और प्रभावी तकनीकों का अभ्यास करवाया गया ताकि जरूरत पड़ने पर वे अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। कोच रोहताश ने बताया कि हमला करने वाले की आंखों पर वार करने से उसकी दृष्टि कुछ समय के लिए बाधित हो सकती है जिससे बच निकलने का मौका मिलता है।गले पर वार करने से सामने वाले को सांस लेने में परेशानी होती है। घुटने पर वार को सबसे प्रभावी तरीका बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे विरोधी का संतुलन बिगड़ जाता है और वह गिर सकता है। कमजोर लड़की भी इन टेक्निक का प्रयोग कर मजबूत व्यक्ति को भी हरा सकती है।इस मौके पर इतिहास प्रवक्ता राजेंद्र सिंह, गणित शिक्षक देवीलाल,गणित प्रवक्ता संगीता, अंग्रेजी प्रवक्ता ज्योति,शीतल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें