फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के अग्रोहा क्षेत्र में युवाओं की टीम बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जुटाई

पंजाब के कई जिलों में बाढ़ के हालात होने पर अग्रोहा क्षेत्र में युवाओं की टीम बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री एकत्र कर रहे हैं। अलग- अलग गांव में युवाओं की कमेटी मुनादी करा कर व घर घर जाकर खाद्य सामग्री व पशुओं के लिए हरा व सूखा चारे का प्रबंध कर भेज रहे है। बुधवार को ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहन रवाना किया। श्यामसुख गांव में श्री सिद्ध बाबा मामचंद कुटिया कमेटी व युवा कमेटी के सदस्यों ने गांव में घर-घर जाकर अनाज, सरसों का तेल,आटा, घी,चावल,बिस्किट,सहित खाद्य सामग्री व पशुओं के लिए हरा चारा व सूखा चारा इकठा कर रहे हैं। इस मौके पर समाजसेवी अमित ढाका,साधु ठाकुर,सुरेश दगोलिया, सतपाल बिरडा,बल्लू गोदारा,राकेश बिरडा,हर्ष सेठ, विनोद दुहन, रमन बिरड़ा,अजय बिरडा, अशोक, धोलू, सहित कमेटी के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें