फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए हरियाणा सिख पंथल दल के उम्मीदवार सुखसागर सिंह ने हिसार में की प्रेस वार्ता

हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के हरियाणा सिख पंथक दल के उम्मीदवार सरदार सुखसागर सिंह ने मंगलवार को एक निजी रेस्टोरेंट में एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि हरियाणा के सिखों द्वारा सिखों, मानवता एवं गुरु घर की सेवा की उद्देश्य से हरियाणा सिख पंथक दल पार्टी का गठन किया है। उन्होंने हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए उन्होंने हरियाणा सिख पंथक दल से उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा है। हमारा हमेशा से ही उद्देश्य मानवता और गुरु घर की सेवा का रहा है और इसके माध्यम से हम इसी रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। सरदार सुखसागर ने स्वयं द्वारा किए जनहित के कार्यों को गिनवाते हुए बताया कि वर्ष 2000 में भिवानी की सडक़ों, स्पीड ब्रेकरों पर खंडा आदि चिह्न वाली टाइलें लगाई गई थी, जिससे पवित्र चिह्न की बेअदबी हो रही थी। उन्होंने इसके लिए कानूनी लड़ाई लड़ी व आगे से ऐसा न हो यह सुनिश्चित किया गया। हांसी में लुधियाना से आए अमृतधारी सिख ट्रक ड्राइवर की दाढ़ी उखाड़ने के मामले में ड्राइवर को न्याय दिलवाया था। इसके अलावा एक निजी स्कूल में छठी कक्षा में गुरु गोबिंद सिंह को कातिल के रूप में पढ़ाया जा रहा था, जिस पर उन्होंने खुद संज्ञान लेकर उस किताब को जब्त करवाया व हमेशा के लिए बंद करवाया। 1984 के दंगों के पीड़ितों को मुआवजा दिलवाया और 1987 के दंगों का केस अभी भी लड़ रहा हूं। सुखसागर सिंह ने हरियाणा सिख पंथक दल को अकालियों की पार्टी बताने संबंधी दिए गए बलजीत सिंह दादूवाल के बयान को बेबुनियाद और भ्रमित करने वाला बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया होने के बाद तक वोट बनाए जा रहे हैं, जिस कारण से अभी तक उन्हें वोटरों की फाइनल सूची नहीं मिली है। इससे वह सभी वोटरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें