फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री धरने पर पहुंचे, 11वें दिन हुआ गणेश का अंतिम संस्कार

नवीन दलाल Updated Fri, 18 Jul 2025 01:54 PM IST

प्रदेश के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी शुक्रवार को हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने नागरिक अस्पताल में धरना दे रहे गणेश के परिजनों व अनुसूचित वर्ग के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। दोपहर करीब एक बजे परिजन गणेश के शव को लेकर रवाना हुए। दोपहर करीब दो बजे अंतिक संस्कार किया गया। 7 जुलाई रात करीब 11 बजे बाद जन्मदिन पार्टी पर म्यूजिक सिस्टम बंद कराए जाने के विरोध में टकराव हुआ था। जिसमें दो युवक गणेश व आकाश छत्त से कूद गए थे। जिसमें गणेश की मौत हो गई थी। जिसके बाद गणेश के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने गणेश व आकाश को छत्त से धक्का देकर गिराया। आरोपी पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इस मौके पर विधायक कूपर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि यह घटना बड़ी निंदनीय थी। हमने प्रयास किए थे लेकिन कुछ राजनीतिक लोगों ने धरने को खराब करने का प्रयास किया। हमारे मंत्री कृष्ण बेदी ने तो सीएम के सामने यह भी कह दिया था कि अगर समाधान नहीं हुआ तो हमें भी वहां जाकर धरने पर बैठना पड़ेगा। सीएम नायब सिंह सैनी ने भी सभी मांगों को पूरा किया है। विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि इस उत्पीड़न के खिलाफ सभी समाज के लोगों ने साथ दिया। छतीस बिरादरी के लोगों ने इस संघर्ष को चलाया था। प्रदेश सरकार ने समाज की पीड़ा को समझते हुए उनकी मांग को पूरा किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें