फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार बस स्टैंड पर लगाई छह बड़ी एलईडी, बसों की समय सारिणी भी होगी अपडेट

नवीन दलाल Updated Sun, 31 Aug 2025 02:41 PM IST

यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए अब बस स्टैंड पर छह बड़ी एलईडी लगाई गई हैं। इनमें बसों की समय सारिणी को भी अपडेट किया गया है। इतना ही नहीं, पहले के मुकाबले बड़ी एलईडी लगाई गई है। ऐसे में अब दूर से ही यात्रियों को बसों की जानकारी मिल सकेगी। दरअसल, पिछले कई साल से बस स्टैंड परिसर में छोटी एलईडी लगी हुई थी। इन पर बसों की समय सारिणी भी अपडेट नहीं थी। यात्रियों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। चलते-चलते कभी एलईडी चालू तो कभी बंद हो जाती थी। मगर अब बड़ी एलईडी लगने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। एलईडी पर हिसार से बस कहां जाएगी, बस चलने का समय क्या है, किस बूथ से बस रवाना होगी दर्शाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें