फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी पहुंचे रजत पदक विजेता नरेंद्र बेरवाल, बोले- अब ओलंपिक और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतना लक्ष्य

हांसी के गांव सौरखी के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की सुपर हैवीवेट 90+ किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर हांसी, हरियाणा और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रमंडल सभी विजेता खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सफर अभी खत्म नहीं हुआ है और उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स और ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। नरेंद्र बेरवाल ने बताया कि यह रजत पदक उन्हें 16 वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने वर्ष 2009 में दूध, दही और हलवे जैसे पौष्टिक आहार के साथ बॉक्सिंग की शुरुआत की। मैट्रिक के बाद उनका पूरा ध्यान बॉक्सिंग पर केंद्रित हो गया और उन्होंने भिवानी बॉक्सिंग अकादमी में कोच देवराज के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेकर अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन, पूरी नींद, संतुलित आहार और अपने कोच की सलाह का ईमानदारी से पालन करने वाला खिलाड़ी निश्चित रूप से सफलता हासिल करता है। नरेंद्र बेरवाल वर्ष 2013 में भारतीय सेना में भर्ती हुए। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया। वर्ष 2012 में फिलीपींस यूथ वर्ल्ड कप में रजत पदक, 2013 में आर्मेनिया यूथ एशियन प्रतियोगिता में रजत पदक और 2015 के मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स में रजत पदक जीतने के बाद उन्हें सेना में सूबेदार के पद पर पदोन्नति मिली। इसके बाद उन्होंने 2023 के एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता और करीब छह महीने बाद यूरोपियन कप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रजत पदक उनके शानदार करियर की एक और बड़ी उपलब्धि बन गया है, जबकि उनकी नजर अब ओलंपिक और एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक पर टिकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें