आजाद नगर मार्केट में पिछले दिनों एक ही रात में कई दुकानों के ताले तोड़ने व चोरी करने के मामले को लेकर आज मार्केट के दुकानदार आजाद नगर थाने में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी से चोरों को पकड़ने और मार्केट की सुरक्षा व्यवस्था ने की मांग की। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। आजाद नगर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान सोमवीर श्योराण ने बताया कि 17 फरवरी की रात आजाद नगर मार्केट में चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े। इस दौरान कर एक दुकान से 45000 रुपये भी चोरी करके ले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। सोमवीर श्योराण ने बताया कि एसएचओ ने आश्वासन दिया कि हम जल्द ही जल्द उन चोरों को पकड़ेंगे। पुलिस आपके साथ हैं। कभी भी किसी समय भी हमारी जरूरत पड़े तो डायल 112 नंबर या आजाद नगर थाने के सरकारी नंबर पर कॉल करें। पुलिस तुरंत हाजिर होगी।