फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी कोर्ट परिसर के सामने सीवर जाम, दुकानदारों का प्रदर्शन; एडीसी ने दिया जल्द समाधान का भरोसा

सुनील कुमार Updated Wed, 01 Jul 2026 07:02 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी हांसी। शहर के जिला सचिवालय के सामने हाईवे रोड पर लंबे समय से सीवर जाम की समस्या से परेशान दुकानदार बुधवार को सड़क पर उतर आए। प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने जल्द समाधान की मांग की। सूचना मिलने पर एडीसी लक्षित सरीन मौके पर पहुंचे और संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देते हुए जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। जिला सचिवालय के सामने हाईवे रोड पर सीवर ब्लॉक होने से गंदा पानी सड़क और दुकानों के सामने जमा हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इससे ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है और उनके व्यापार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सीवर की समस्या दूर नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। हांसी एडीसी लक्षित सरीन ने दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द ही सीवर ब्लॉक की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें