फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा गांव मेरी शान: स्वतंत्रता सेनानियों व सेना के अफसरों के लिए जाना जाता है सातरोड़ कला गांव, 1885 में बना था यहां रेलवे स्टेशन

शहर के पास स्थित सातरोड़ कलां में वर्ष 1885 में रेलवे स्टेशन बना था। सातरोड़ के पास बने इस रेलवे स्टेशन से करीब 22 गांवों के लोग जुड़े थे। गांव को स्टेशन वाली सातरोड़ के नाम के नाम भी पहचानते थे। इसी गांव से बाद में छोटी सातरोड़ भी बसी। गांव की जमीन पर आर्मी कैंट भी बसाया गया है। करीब 4000 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में बसे आर्मी कैंट को विकसित करने में गांव का काफी सहयोग रहा है। कैंट के पूरी तरह से विकसित होने से पहले सैंकडों सैनिक इस गांव में ही किराए के मकानों में रहते थे। इस गांव के लोग स्वतंत्रता की लड़ाई व आर्मी में अपनी ऊंचे पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। गांव के बुजुर्गाें ने बताया कि अंग्रेजों के समय में यहां रेलवे स्टेशन आया था। जब 1885 के आसपास यहां रेलवे स्टेशन बना तो लोगों के पास आवागमन का यही सबसे बड़ा साधन था। लाडवा,भगाना, सातरोड़ , रायपुर, शिकारपुर, धांसू, नियाना, खरड़,डाबड़ा,मय्यड़ सहित अन्य गांवों के लोग सातरोड़ कैंट रेलवे स्टेशन पर ही पहुंचते थे। गांव के लोगों के पास घड़ी बहुत कम थी। रेलवे स्टेशन पर लगी घड़ी में समय देखने जाते थे। रेल के आने पर लोग समय का अंदाजा लगाते थे। बाद में 1980 से 1990 के दशक में केंद्र सरकार ने हिसार में आर्मी कैंट बसाया तो इस गांव की सबसे अधिक जमीन कैंट के लिए ली गई। करीब 2500 एकड़ जमीन सातरोड़ गांव से अधिग्रहित की गई थी। करीब 400 साल पहले बसे इस गांव के ही एक परिवार ने छोटी सातरोड़ को बसाया। छोटी सातरोड़ में स्वतंत्रता सेनानी हुए लाला हरदेव सहाय से मिलने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस खुद हिसार आए थे। गांव में शिवालय,हनुमान मंदिर ,बाबा मस्तनाथ मंदिर, बाबा लाडूनाथ,देवी मां का मंदिर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें