फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये दिया गीता का संदेश

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Dec 2024 03:37 PM IST

गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। मंच पर सांस्क़ृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें स्कूली विद्यार्थियों व लोक कलाकारों ने हरियाणा की संस्कृति तथा गीता के महत्व से अवगत कराया। महाभारत काल से लेकर गीता के श्लोक तक प्रस्तुत किए गए। गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन निकाली गई शोभायात्रा पुराना राजकीय कॉलेज मैदान से शुरू होकर पारिजात चौक, ग्रोवर मार्केट, गुरुद्वारा रोड, नागोरी गेट, पारिजात चौक, डॉ. विमलजैन अस्पताल, इलाइट सिनेमा, रेलवे रोड से होते हुए वापिस समारोह स्थल पर सपंन्न हुई। समारोह में मंच संचालक का जिम्मा शिक्षक प्रमोद मोर, प्रवीण कादियान ने संभाला तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संयोजक की भूमिका लक्ष्मण सिंह श्योराण ने अदा की। गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के लोक कलाकारों ने वंदे मातरम, हरियाणा वंदना, भजन, गीता भजन तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों का मन-मोह लिया। लोक कलाकारों एवं स्कूली विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति से जुड़े अनेक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें