संत राजेंद्रानंद महाराज के निधन के बाद श्री गुरू जम्भेश्वर महाराज का जन्मोत्सव व जन्माष्टमी महोत्सव पर आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं जिसमें बिश्नोई मंदिर हिसार में सर्व धर्म सभा ,हवन यज्ञ, ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाने थे। कार्यक्रम स्थगित हाेने की सूचना के बाद भी सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बिश्नोई मंदिर में माथा टेकने पहुंचे।