फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में विद्युत नगर वासियों ने किया निगम चुनाव के बहिष्कार का एलान

नवीन दलाल Updated Tue, 18 Feb 2025 12:57 PM IST

विद्युत नगर में चल रहे लाइब्रेरी कम कैफेटेरिया के विरोध में कॉलोनीवासियों ने मंगलवार को एमडी कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर हमारी समस्या का निदान नहीं किया तो हम नगर निगम चुनाव का बहिष्कार करेंगे। कॉलोनीवासी प्रवेश, सोहन सिंह, रविंद्र पान्नू, जगमहेंद्र चहल, मनोज, मनोज चंद्रवंशी, बलजीत शर्मा आदि ने बताया कि विद्युत नगर के लोगों के साथ धोखा किया गया है। हमें कहा गया कि यहां लाइब्रेरी बनेगी। यहां इसके विपरित अश्लीलता का अड्डा बना दिया। यहां वेलेंटाइन डे पर 10-10 हजार रुपये की टिकट बेची गई। हमें शक है कि यहां नशे का कारोबार किया जा रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। लाइब्रेरी कम कैफेटेरिया नियमों के अनुसार नहीं चल रहा है। इसके संचालक ने निर्धारित जगह से ज्यादा पर अतिक्रमण किया हुआ है। यहां अनैतिक गतिविधियां होती हैं। यहां बाहर से गाड़ियां आती हैं, जिनमें लोग बैठकर शराब पीते हैं और कैफेटेरिया में खाना खाते हैं। रात के समय यहां तेज आवाज में संगीत बजता है, जिससे आसपास रहने वाले लोग काफी परेशान रहते हैं। यहां युवक-युवतियां आकर अश्लील हरकत करते हैं, जिससे कॉलोनी में रहने वाले बच्चों को पर बुरा असर पड़ रहा है। यहां हमारे बच्चों का घर से बाहर निकलना भी सुरक्षित नहीं रह गया है। बता दें कि 14 फरवरी को कॉलोनीवासियों व कैफेटेरिया संचालक के बीच काफी हंगामा हुआ था। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद से लगातार विरोध जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें