फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी:राज्यसभा सांसद बोले- सरकार, पंचायत और धरना कमेटी मिलकर निकालें स्थायी समाधान

सुधीर शर्मा Updated Wed, 01 Jul 2026 07:22 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी हांसी। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने अमृत सरोवर योजना को लॉचिंग के बाद आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि चानौत विवाद का समाधान केवल बातचीत और आपसी सहमति से ही संभव है। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर राजनीतिक बयानबाजी समाधान की बजाय विवाद को और बढ़ा देती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और धरना कमेटी के बीच पहले हुई बैठक के बाद समाधान की उम्मीद बनी थी। उन्होंने कहा कि उस समय धरना कमेटी के कई सदस्यों के सकारात्मक बयान भी सामने आए थे, लेकिन कुछ कारणों से सहमति नहीं बन सकी। सांसद सुभाष बराला ने कहा कि सरकार, पंचायत और धरना कमेटी जल्द एक साथ बैठकर इस विवाद का स्थायी समाधान निकालेंगे। उन्होंने कहा कि उनका भी प्रयास रहेगा कि सभी पक्षों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित हो, ताकि लोकतांत्रिक तरीके से विवाद समाप्त किया जा सके। धरना स्थल पर किसान नेताओं के बीच हुई हाथापाई की घटना पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में अच्छा संदेश नहीं देतीं। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की। सांसद ने कहा कि टी-कनेक्शन लगाने और बाद में उसे हटाने के बाद जिस तरह की राजनीतिक बयानबाजी हुई, उससे विवाद और गहरा हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी ने कानून का उल्लंघन किया है तो सरकार नियमानुसार कार्रवाई करेगी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों से राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज और क्षेत्रहित में आपसी सहमति से समाधान निकालने का आग्रह किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें