फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र भी गायब-सिलिंडर भी गायब के नारे लगाते हुए हिसार में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिलिंडर व खाली बर्तनों के साथ विरोध जताया। शुक्रवार को कांग्रेस भवन में सिलिंडर को माला पहना कर लाई महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नरेंद्र भी गायब- सिलिंडर भी गायब के नारे लगाए। कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) संतोष जून ने कहा कि सिलिंडर को लेकर सडकों पर उतरने वाली भाजपा आज मुहं छिपाकर गायब है। कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) संतोष जून ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक साथ गैस सिलिंडर के 60 रुपये बढ़ा दिए। अब गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही। देश भर में गैस सिलिंडर गायब हैं। रसोई गैस के बढ़ते दाम और सिलिंडर की किल्लत ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। देश की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गायब हैं। दूसरी ओर गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे। “नरेंद्र भी गायब, सिलिंडर भी गायब” हो गए हैं।कांग्रेस सरकार के समय 400 रुपये में मिलने वाले गैस सिलिंडर को 250 रुपये में देने का वादा करने वाली भाजपा ने गैस सिलिंडर को 932 रुपये कर दिया। 932 में भी सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हाे रही। महिलाएं सिलिंडर के लिए दिन भर गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रही हैं। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। पेट्रोल और डीज़ल पर अत्यधिक कर वसूली तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने में सरकार की निष्क्रियता के कारण जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कृष्णा दुग्गल ने कहा कि जब देश की जनता महंगाई और गैस की किल्लत से जूझ रही है, तब केंद्र सरकार इस गंभीर मुद्दे से ध्यान भटकाने में लगी हुई है। महिला कांग्रेस इस जनहित के मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी और जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी। इस मौके पर सरोज श्योराण, सुनीता, कृष्णा देवी, निर्मला, शशिकांत शर्मा, बीरमती , चंद्रकांता,रेखा, धनपति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें