फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: हंगामा कर कव्वाली कार्यक्रम को करवाया बंद, मौके पर पहुंची पुलिस

शांति नगर स्थित योग दरबार कुटिया के पास एक धार्मिक कार्यक्रम को बजरंग दल के लोगों ने हिंदू विरोधी बताते हुए बंद करा दिया। मौके पर काफी देर तक हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मंदिर के पास कव्वाली का कार्यक्रम किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। दूसरी ओर कार्यक्रम कराने वालों का तर्क था कि वह हिंदुओं का ही कार्यक्रम करा रहे हैं। नकोदर के कार्यक्रम पहले भी होते रहे हैं। कुछ लोग हमार साथ जबदस्ती कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार शांति नगर में वीरवार की शाम योग दरबार कुटिया के पास काली कमली वाले के नाम से कार्यक्रम किया जा रहा था। यहां लाडी शाह नकोदर के नाम से कार्यक्रम किया जा रहा था। रात करीब 8 बजे कुछ लोग मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने खुद को बजरंग दल,गोरक्षा कार्यकर्ता बताते हुए कार्यक्रम का विरोध किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें