फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: गुरुद्वारा भाभड़ा बिरादरी ने मनाया गुरु नानक का प्रकाश उत्सव

गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा भाभड़ा बिरादरी, मोहल्ला डोगरान में धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुघर में पहुंचकर माथा टेका। तीन दिनों तक चले उत्सव का समापन रविवार को दोपहर बाद किया गया। गुरुद्वारा भाभड़ा बिरादरी सेवा ट्रस्ट के प्रधान गोबिंद बेदी ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ 14 नवम्बर को अखण्ड पाठ साहिब के पाठ से किया गया था। बीती रात्रि को भी कीर्तन किया गया जिसमें असंख्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रविवार सुबह पाठ की समाप्ति कर भोग डाला गया। इस दौरान भाई जसप्रीत सिंह बठिंडा वाले व भाई अमनदीप सिंह लुधियाना वाले रागी जत्थों ने अपनी वाणी से गुरु नानक देव महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला व कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव की कुर्बानियों व सिखों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा दिए गए बलिदान को याद किया गया। शुक्र करां मेरे दाता, तेरा शुक्र करां.. .., गुरु नानक फड़ लई बांह हुण डर कादा.. .., मेरे सर ते हाथ मेरे सतगुरु दा.. .., उच्ची-सुच्ची वाणी बाबे नानक दी भजन के स्वर से पंडाल गुंजायमान हो गया। दोनों रागी जत्थों के अलावा नगर के अनेक गणमान्य लोगों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। अरदास के साथ अटूट लंगर चलाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें