फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में परफेक्ट हेल्थ वीरांगना ग्रुप ने फूलों के साथ खेली होली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए दिया स्वास्थ्य का संदेश

परफेक्ट हेल्थ वीरांगना ग्रुप ने होली-फाग के मौके पर विशेष सांस्कृतक कार्यक्रम का आयोजन किया। वीरांगनाओं ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की बधाई दी। पारंपरिक तरीके से गुलाल लगाने के बाद फूलों से होली खेली। कार्यक्रम में संचालिका ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए पानी की बर्बादी न करने और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से होली मनाने के लिए जागरूक किया। संगीत और नृत्य की रंगीन शाम में मंजू मदान ने होली आई, रंग बरसाए, राज और ऊषा ने होली खेलनी है, रंग लगाना है जैसे भजनों से समा बांधा। राज कालरा और प्रभा ने आज ब्रज में होली रे रसिया गीत गाए और उन पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वीरांगनाओं ने एक-दूसरे को रंग और फूल लगाकर खुशियां मनाईं। इस अवसर पर सरोज, लक्ष्मी, संतोष, कमला, कुसुम, यशवंती, कृष्ण, ऊषा वर्मा और सुरेश सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। इस होली महोत्सव ने सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें