फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी: पेयजल संकट पर फूटा बोघाराम कॉलोनी का गुस्सा, सड़क पर उतरे लोग; सरकार-प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

हांसी में पानी को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज शहर की बोघाराम कॉलोनी में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को कॉलोनीवासियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। पानी की सप्लाई का समय तय नहीं है। जिसके कारण पानी काफी दिक्कत हो रही है।पूरी रात जागकर पानी भरने का इंतजार करना पड़ता है। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एकत्र होकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा जल्द समाधान की मांग उठाई। इन तस्वीरों के माध्यम से गंदे पानी से भरी बोतलों ने हकीकत बयां कर दी। लोगों की मांग है कि पेयजल आपूर्ति का समय निश्चित किया जाए, नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा कॉलोनी की सीवरेज व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें