हिसार के सूर्य नगर में मंगलवार सुबह हुई डेयरी संचालक की हत्या मामले में लोगों ने मुख्य आरोपी के एनकाउंटर की मांग उठाई है। लोगों को कहना है कि आरोपी के एनकाउंटर से ही पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलेगा। वहीं डेयरी संचालक के शव का आज अग्रोहा मेडिकल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इसके अलावा आज इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने के लिए पांच गांवों की पंचायत हिसार आई हुई है। लोगों का कहना है कि पंचायत के फैसले के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। जरूरी हुआ तो रोड जाम का फैसला भी लिया जा सकता है। मंगलवार सुबह सूर्य नगर की गली नंबर 6 निवासी एवं डेयरी संचालक जीवन की लाठी-डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रमेश और मोलड़ के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की थी।