फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में चोरों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिलने पहुंची गांव बनभौरी की पंचायत

नवीन दलाल Updated Fri, 01 Aug 2025 03:56 PM IST

बरवाला के गांव बनभौरी में 29 जुलाई की रात चोर लाखों रुपये की नगदी सोने चांदी के गहने लेकर हुए फरार हो गए। आरोपी चोरों की फोटो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। अब तक चोरों की गिरफ्तारी न होने पर नाराज ग्रामीण शुक्रवार को एसपी शशांक कुमार सावन से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए एसपी से गुहार लगाई कि चाेरों को गिरफ्तार कर माल की बरामदगी कराई जाए। हिसार लघु सचिवालय पहुंचे गांव बनभौरी निवासी तुषार ने बताया कि 29 जुलाई की रात उन के परिवार के सदस्य अलग अलग कमरों में सोए हुए थे।अज्ञात चोर पड़ोसी की छत से हमारे घर की छत पर आ कर सीढियों से नीचे आ कर कमरे का ताला तोड़ कर अलमारी में रखी लाखों की नगदी व लगभग 25 लाख की कीमत के सोने चांदी के जेवर ले कर फरार हो गए। पीड़ित तुषार ने बताया कि रात 2:30 बजे वे वॉशरूम के लिए उठे तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला।उन्होंने तुरंत ही 112 डायल कर सारे मामले की जानकारी दी। दस से पंद्रह मिंट में पुलिस कर्मी पहुँच गए। उन्होंने तुषार से चोरी की घटना की जानकारी जुटाई व पुलिस अधिकारियों को पूरी घटना से अवगत करवाया। इसके उपरांत पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स को बुलाया व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज ली। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें