फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 से 46 किलोग्राम भारवर्ग में सेमीफाइनल में पहुंची बॉक्सर कीर्ति

गंगवा रोड स्थित लीडिंग बॉक्सिंग एकेडमी में बुधवार से दो दिवसीय लड़कों और लड़कियों की जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में 150 बॉक्सर रिंग में मुक्के बरसाएंगे। वहीं, इस प्रतियोगिता के चैंपियन राेहतक स्थित नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में 4 जून से 7 जून तक होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे। बुधवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 44 से 46 किलोग्राम भारवर्ग में कीर्ति, 46 से 48 किलोग्राम भारवर्ग में अलीशा, 48 से 50 किलोग्राम भारवर्ग में रेखा, 50 से 52 में हिमानी, खुशिका, 52 से 54 किलोग्राम भारवर्ग में यशिका ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, शाम को लड़कों के मुकाबले में भी शुरू होंगे। दो दिवसीय प्रतियोगिता यूथ बाॅक्सिंग एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें