फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की राह दिखा रही है नारी नारायणी फाउंडेशन

महिलाओं को आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से कार्यरत नारी नारायणी फाउंडेशन आज समाज में महिला सशक्तीकरण का मजबूत मंच बनकर सामने आई है। इसकी स्थापना पूनम नागपाल ने की थी, जिन्होंने साल 2022 में फाउंडेशन का औपचारिक रजिस्ट्रेशन करवाया। हालांकि इससे पहले भी वह कई वर्षों से सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय थीं। शुरुआत केवल सात-आठ महिलाओं के साथ की गई थी, जो आज बढ़कर सिर्फ हिसार में ही 200 से अधिक महिलाओं तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा संस्था की एक शाखा गुरुग्राम में भी सक्रिय है, जिसकी प्रधान रिटायर्ड प्रिंसिपल बानी गोदारा हैं। नारी नारायणी फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है बल्कि समाज में सेवा और संस्कारों की अलख जगाने का भी सराहनीय कार्य है। सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों से महिला सशक्तीकरण संस्था समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों का आयोजन करती है, ताकि महिलाएं अपने हुनर और प्रतिभा को प्रस्तुत कर सकें। अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं घर के कामकाज में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पातीं और अपने शौक भी भूल जाती हैं। ऐसे में नारी नारायणी फाउंडेशन उन्हें नृत्य, कला, कुकिंग, गार्डनिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, अचार बनाना, ड्रेस डिजाइनिंग, ज्वेलरी डिजाइनिंग, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग और सिलाई जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। सेवा कार्यों से जुड़ाव संस्था महिलाओं को केवल सांस्कृतिक गतिविधियों से ही नहीं बल्कि सेवा कार्यों से भी जोड़ती हैं। जरूरतमंदों की सहायता करना, बच्चों को निशुल्क पढ़ाना, स्वास्थ्य से जुड़े सेमिनार आयोजित करना और मेडिकल जांच शिविर लगाना इसकी प्रमुख पहल हैं। इसके अतिरिक्त महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ व व्यस्त रखने के लिए भी समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विशेष पहल बर्तन बैंक और बुक बैंक नारी नारायणी फाउंडेशन ने समाजहित में कई विशेष पहल भी शुरू की है। इसमें निशुल्क सिलाई केंद्र के साथ-साथ बर्तन बैंक और बुक बैंक प्रमुख हैं। बर्तन बैंक से कोई भी व्यक्ति स्टील के बर्तन निशुल्क ले सकता है, वहीं बुक बैंक से अपनी आवश्यकता अनुसार किताबें मुफ्त ली जा सकती हैं। धार्मिक और सामाजिक जुड़ाव संस्था हर धार्मिक व सामाजिक उत्सव को उत्साह के साथ मनाती है। महिलाओं और बच्चों को गीता पाठ के लिए प्रेरित करना, गोसेवा और गोरक्षा जैसे कार्यों में भाग लेना भी संस्था के उद्देश्यों का हिस्सा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें