फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में नगर पालिका कर्मचारी संघ ने शुरू किया क्रमिक अनशन, विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी

हिसार में नगर पालिका कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार से दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। संघ के पदाधिकारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया और जोरदार नारेबाजी की। संघ के प्रधान सुरेंद्र कुमार उर्फ गोलू ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में संघ और सरकार के बीच 29 अक्तूबर 2022, 5 अप्रैल 2023, 7 अगस्त 2024 और नगर निगम गुरुग्राम के बीच हुए 2 जनवरी 2024 को समझौतों को लागू करना शामिल है। इसके अलावा, 8 फरवरी 2023 को जारी पत्र के अनुसार सफाई और सीवर कर्मचारियों को पक्का करना, डोर टू डोर कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों को ईएसआई और ईपीएफ की सुविधा प्रदान करना, बैंक के माध्यम से पूरा वेतन देना, और अनुबंधित दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को पक्का करना जैसी मांगें भी उठाई गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें