फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्तान व जगदीश कॉलोनी में नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान

हांसी शहर की मुल्तान कॉलोनी और जगदीश कॉलोनी में मानसून से पहले बरसाती पानी की निकासी सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद ने गंदे नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान नालों पर बने कई अवैध निर्माण हटाए गए। नगर परिषद ने मकान मालिकों और दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए 2 दिन का समय दिया है। तय समय के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर जेसीबी से कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अवैध कब्जों की निशानदेही भी की गई। वहीं कार्रवाई के लिए नगर परिषद के एमई जयवीर सिंह को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली, जिसके चलते मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। बता दें कि शहर में सड़कों पर बढ़ते अवैध कब्जों के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नगर परिषद की टीम को कई इलाकों में सफाई अभियान चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों और नालों के आसपास बनाए गए चबूतरे, सीढ़ियां और अन्य अतिक्रमण बरसाती पानी की निकासी में भी बाधा बन रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें