फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: कामगार कर्मचारी कांग्रेस ने चार लेबर कोड्स के विराेध में निकाला मार्च

कामगार कर्मचारी कांग्रेस के सदस्यों ने सोमवार को चार लेबर कोड्स के विराेध में कांग्रेस भवन से फव्वारा चौक तक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। कर्मचारी- मजदूरों के खिलाफ लाए गए चारों लेबर कोड्स को वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नरेश मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए लेबर कोड्स मजदूराें- कर्मचारियों के लिए बेहद खतरनाक है। कर्मचारियों को हटाने को लेकर अब नियमाें को खत्म कर दिया गया है। कंपनी मालिक जब चाहे तबकर्मचारी को निकाल सकेगा।अब रात के समय महिलाओं से डयूटी ली जाएगी। रात की डयूटी को लेकर सुरक्षा के इंतजामों को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई। जहां दिन के समय ही महिलाएं सुरक्षित नहीं वहां रात के समय महिलाओं की सुरक्षा कैसे होगी। भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी नेशनल रोजगार गारंटी योजना का नाम बदल कर राम के नाम कर दिया है। जिसमें व्यापक स्तर पर बदलाव की तैयारी है। मनरेगा को सरपंचों से छीन कर ठेकेदारों के हवाले करने की तैयारी है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की ओर से लाए गए बिल की प्रतियां फूंकी। सर छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें