हरियाणा के हिसार में राजगढ़ रोड पर क्षतिग्रस्त हुए मैनहोल को ठीक करने में अभी कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा, तब तक रोड वन वे ही रहेगा। फिलहाल खिसकने के डर से हाथ से मिट्टी निकाली जा रही है। अभी एक से डेढ़ फुट खोदाई और करनी बाकी है। बता दें कि राजगढ़ रोड पर सुपर सकर मशीन से मेन सीवर लाइन की सफाई की जा रही थी। जब कर्मचारी गवर्नमेंट कॉलेज के पास बने मैनहोल की सफाई करने लगे तो पता चला कि इस मैनहोल की दीवार टूटी पड़ी है। इस कारण से इस मैनहोल व इसके पास बने मैनहोल की सफाई बाद में करने का फैसला किया गया। वहीं अधिकारियों ने दिवाली के बाद इस मैनहोल की मरम्मत करवाने का निर्णय लिया।