फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में पानी पर महासंग्राम: सेक्टर-5 के आंदोलन की जीत, पांचवें दिन विधायक विनोद भयाना ने मानी मांग

हांसी के पॉश सेक्टर-5 में वर्षों से चले आ रहे पेयजल संकट को लेकर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना आखिरकार पांचवें दिन रंग लाया। लगातार बढ़ते जनसमर्थन और आंदोलन के दबाव के बीच हांसी के बीजेपी विधायक विनोद भयाना धरना स्थल पर पहुंचे और सेक्टरवासियों की प्रमुख मांग मान ली। विधायक ने आश्वासन दिया कि सेक्टर-5 में 8 इंच की नई पाइपलाइन के माध्यम से नियमित एक घंटा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। मंगलवार तक ये पानी की सप्लाई शुरू कर दी जायेगी।इसके बाद धरनारत लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। पांच दिनों से चल रहे इस आंदोलन को किसान संगठनों, विभिन्न विपक्षी दलों और शहर के नागरिकों का लगातार समर्थन मिलता रहा। सेक्टर-5 के प्रधान शशिकांत यादव ने सभी संगठनों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे शहर और आंदोलन का साथ देने वाले हर व्यक्ति की जीत है। सभी के सहयोग और एकजुटता की बदौलत हमारी मांग पूरी हुई है। धरनारत लोगों का कहना था कि वे नियमित पेयजल आपूर्ति का आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रखेंगे। विधायक द्वारा मांग स्वीकार किए जाने के बाद आंदोलनकारियों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया और वर्षों पुराने पेयजल संकट के समाधान की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें