फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: 25 अगस्त को ज्योति मल्होत्रा को अदालत में पेश कर सौंपी जाएगी चार्जशीट

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस से पेशी हुई। ज्योति को अदालत में पेश करने की बजाए उसे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए ही सुना गया। ज्योति मल्होत्रा के वकील एडवोकेट कुमार मुकेश ने बताया कि 25 अगस्त कि ज्योति मल्होत्रा को अदालत में फिजिकल पेश किया जाएा। उसी दिन ज्योति को चार्जशीट की प्रति दी जाएगी। ज्योति मल्होत्रा की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी।उन्होंने कहा कि हमें सोमवार को ज्योति को अदालत में बुलाकर यह चार्जशीट की प्रति सौंपे जाने की उम्मीद थी। एडवोकेट कुमार मुकेश ने कहा कि ज्योति चार्जशीट की प्रति देगी तो हम उस पर जवाब दायर करेंगे। उन्होंने बताया कि ज्योति की गिरफ्तारी के 90 वें आखिरी दिन वीरवार 14 अगस्त को एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस की एसआईटी ने जांच पूरी करने के बाद 14 अगस्त को चार्जशीट दाखिल की थी। फिलहाल यह मामला जेएमआईसी कोर्ट में चल रहा था। एडवोकेट कुमार मुकेश ने कहा कि सभी चार्ज को पढ़ने के बाद अपना जबाव दावा पेश करेंगे। इसके बाद जमानत के लिए याचिका लगाएंगे। ज्योति की गिरफ्तारी के 90 वें दिन वीरवार 14 अगस्त को एसआईटी ने चार्जशीट दी है। चार्जशीट में ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल व लैपटॉप से मिले डेटा,कॉल रिकॉर्ड, पाकिस्तान यात्रा को मुख्य आधार बनाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें