फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने कांग्रेस भवन से लघु सचिवालय तक निकाला विरोध मार्च

नवीन दलाल Updated Tue, 18 Feb 2025 02:49 PM IST

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के सदस्यों ने मंगलवार को कांग्रेस भवन से लघु सचिवालय तक विरोध मार्च निकाला।प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मजदूर नेताओं ने कहा कि श्रमिकों को लगातार परेशान किया जा रहा है। श्रम कल्याण बोर्ड के पास हजारों करोड़ रुपया होने के बाद भी मजदूराें को सुविधाएं नहीं दी जा रही। प्रदेश सरकार मजदूरों के हक को खत्म करने के लिए लगातार नए नए नियम बना रही है। श्रमिक पहले अपना कॉपी को अपलोड कराने के लिए शनिवार- रविवार को अधिकारियों के पास पहुंचते थे। अब उसे बंद कर दिया है। कार्यदिवस पर कोई भी अधिकारी मजदूरों की कापी को सत्यापित नहीं करता। मजदूरों को अपने हक के लिए लगातार चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। श्रम कल्याण बोर्ड में हजारों करोड़ रुपये पड़े हैं। इन पैसों का 5 प्रतिशत भी मजदूरों की सुविधाओं के लिए खर्च नहीं किया जा रहा। श्रमिकों की दिहाड़ी से काट काट कर एकत्र किया गया पैसा उनके ही काम में नहीं लिया जा रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें