--सदर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गांव में गर्मी मशीन बलजीत करता था डीजे का काम संवाद न्यूज़ एजेंसी हिसार। गांव मय्यड़ में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कला घट कर हत्या कर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दो बच्चों का पिता है। वह गांव में ही डीजे का काम करता था । मृतक बलजीत 36 साल हुआ उसकी पत्नी दर्शन 35 वर्ष की है। गांव मय्यड़ निवासी मोनू ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का 36 वर्षीय बलजीत की मां दूध लेने के लिए गई थी। बलजीत व उसकी पत्नी दर्शन घर पर थी। वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आए तो उसके बच्चों ने कमरे में जाकर देखा। कमरे के अंदर की कुंडी लगी हुई थी। जंगले से झांकर देखा तो बलजीत फांसी के फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने परिवार के सदस्यों को बुलाया। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो बलजीत की पत्नी दर्शन जमीन पर मृत पड़ी थी। उसकी रस्सी से गला घोट कर हत्या की गई थी। दर्शन के गले पर रस्सी का निशान मिला। घटनाएं सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की एएसआई राजेश कुमार व फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस सब को अपने कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल हिसार लेकर आई। अस्पताल की एनिवर्सरी में रखवाया गया है। जांच अधिकारी राजेश का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शवों का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हो पाएगा।