फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: खाली जमीनों को लीज व किराये पर देकर आय बढ़ाएगा जिला परिषद

हिसार। जिला परिषद की खाली पड़ी जमीनों को चिन्हित कर उनको किराए पर दिया जाएगा। जिला परिषद की ओर से ऐसी जमीन को बोली लगाकर बेचने के विकल्प पर भी विमर्श किया जाएगा। जिला परिषद की जमीन दुकानों से कब्जा हटवाया जाएगा। बैठक में बजट आंबटन को लेकर सभी अधिकार जिला परिषद चेयरमैन को सौंपने सहित 10 प्रस्ताव पास किए गए। जिला परिषद की साधारण बैठक मंगलवार को जिला परिषद सभागार में चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने किया। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सब्जी मंडी में जिला परिषद की 76 दुकान हैं। जिसमें 29 अब भी खाली पड़ी हैं। इन दुकानों को किराए पर दिए जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सदन ने फैसला लिया कि दुकानों को लीज-किराए पर दिया जाए। इसको खुली नीलामी के जरिए बेचने के विकल्प पर भी मंथन किया जाएगा। अधिकारियों की एक टेक्निकल कमेटी इस बारे में अपनी रिपोर्ट देगी। जिसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। यह कमेटी जिला परिषद की अन्य जमीन की पहचान कर उसे भी कब्जा मुक्त करा कर किराया- लीज पर देगी। बैठक में जिला पंचायत विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार, जिला परिषद डिप्टी सीईओ कीर्ती सिरोहीवाल, कार्यकारी अधिकारी संदीप चित्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें