फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार नगर निगम का महा अभियान दूसरे दिन भी जारी, दोपहर तक पकड़े गए सिर्फ 15 पशु

नवीन दलाल Updated Fri, 22 Nov 2024 12:33 PM IST

हिसार नगर निगम का पशु पकड़ने का महा अभियान आज दूसरे दिन भी जारी है। अभी दोपहर 12:00 तक निगम की टीम सड़कों से सिर्फ 15 पशु ही पकड़ सकी। इससे पहले वीरवार को निगम की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 100 पशु पड़कर को अभ्यारण भेजे थे। दूसरे दिन भी नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम ने सुबह 8:00 पशु पकड़ने का महा अभियान शुरू किया। सबसे पहले टीम पटेल नगर पहुंची लेकिन यहां उसे एक भी पशु सड़क पर घूमता हुआ नहीं मिला। इसके बाद टीम सेक्टर 16 17 और तोशाम रोड पहुंची, इन क्षेत्रों से दो चार पशु ही पकड़े गए। फिर टीम न्यू मॉडल टाउन एरिया में पहुंची, यहां भी टीम को निराश हाथ लगी और दो-चार पशु ही यहां से पकड़े जा सके। नगर निगम से डर कर पशुपालकों ने अपने पशुओं को घरों में बांध लिया है। शाम 5:00 अभियान खत्म होने के बाद पशुपालक पशुओं को खुला छोड़ रहे हैं। महा अभियान के पहले दिन भी शाम 5:00 बजे तक काफी कम पशु सड़कों पर थे। मगर दिन ढलते ही सड़कों पर पशुओं के झुंड नज़र आने लग थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें